वार्ता शुरू पर पाकिस्तान से कोई प्रस्ताव नहीं : कृष्णा

कृष्णा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि अक्टूबर 2009 में नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय परमाणु अप्रसार और निरस्त्रीकरण आयोग (आईसीएनएनडी) की क्षेत्रीय बैठक, ट्रैक-2 मंच में कुछ पाकिस्तानी सहभागियों ने परमाणु विश्वास निर्माणोपायों पर भारत के साथ बातचीत का आह्वान किया था।

मंत्री ने बताया कि इस बैठक में भारतीय सहभागियों ने ए.क्यू. खान के पत्र से उत्पन्न तथ्यों का उल्लेख किया था। इस बैठक में आईसीएनएनडी के अधिदेश व उद्देश्य, वर्तमान निरस्त्रीकरण व अप्रसार मुद्दे (जैसे कि एफएमसीटी, सीटीबीटी, परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण उपयोग इत्यादि) तथा परमाणु शक्ति आंकलन व प्राथमिकताओं सहित कई विषयों पर विचार-विमर्श किया गया था। भारतीय सहभागियों ने परमाणु अस्त्रों से मुक्त विश्व के प्रति भारत की वचनबद्धता सहित इन मुद्दों पर अपने विचार रखे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+