बगदाद के सुरक्षा प्रमुख का ओहदा घटाया गया
बगदाद, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 127 लोगों के मारे जाने के बाद सरकार ने प्रमुख सुरक्षा अधिकारी को पदानवत कर उपप्रमुख बना दिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने इराकी समाचार एजेंसी अस्वात अल-इराक के हवाले से खबर दी है कि इराक के प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी ने लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुद कंबार हैसचेम खयून को प्रमुख के पद से हटा दिया है।
अल जजीरा के अनुसार, मंगलवार को हुए इन विस्फोटों में 127 लोग मारे गए और कम से कम 400 घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications