पांच करोड़ नए एलपीजी कनेक्श्न जारी करने का लक्ष्य : देवड़ा
देवड़ा ने गुरुवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि एलपीजी क्षेत्र के लिए अंगीकृत झलक-2015 के अनुसार एलपीजी जनसंख्या कवरेज बढ़ाकर 75 प्रतिशत की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए एक उपाय के रूप में ग्रामीण एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर की एक नई योजना नामत: राजीव गांधी ग्रामीण एलपीजी वितरक योजना (आरजीजीएएलवीवाई) छोटे आकार की एलपीजी वितरण एजेंसियों के लिए 16 अक्टूबर, 2009 से शुरू की गई है।
आठ राज्यों जहां एलपीजी की पहुंच कम है नामत: बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 1215 स्थानों को शामिल करने हेतु इस योजना के अंतर्गत डिस्ट्रीब्यूटरों के लिए आवेदन आमंत्रित करने वाले विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं।
इंडो-इंशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications