मुंबई के छात्रों ने संसद की कार्यवाही देखी, लोकसभा अध्यक्ष से मिले
ये छात्र सांसद मिलिंद देवड़ा के निर्वाचन क्षेत्र दक्षिण मुंबई के कॉलेजों के हैं। देवड़ा ने देश की नागरिक व्यवस्था में संसद की भूमिका के बारे में छात्रों में समझ विकसित करने के लिए इस दौरे का आयोजन किया।
छात्रों ने पब्लिक गैलरी से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही देखने के साथ ही संसदीय संग्रहालय और पुस्तकालय को भी देखा। लोकसभा अध्यक्ष मीराकुमार ने भी छात्रों से बात की।
दूसरे दिन के दिल्ली दौरे में छात्र वरिष्ठ पत्रकारों से चर्चा में हिस्सा लेंगे। वे युवा राजनेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों पर जाएंगे।
इस अवसर पर देवड़ा ने कहा कि एक राजनेता के नाते जीवंत लोकतांत्रिक समाज के निर्माण के लिए युवाओं को दिमागी रूप से तैयार करना उनकी जिम्मेदारी है।
सेंट जेवियर कॉलेज की एक छात्रा नम्रता गांधी ने कहा, "हम स्कूली दिनों से संसद की कार्यवाही के बारे में सुनते रहे हैं लेकिन उसकी तुलना आज के अनुभव से नहीं की जा सकती।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications