बिहार में 4 अवैध गन फैक्टरियों का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
जमालपुर अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) श्रीधर मंडल ने गुरुवार को बताया कि बरधर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस ने 12 हथियार तथा हथियार बनाने में प्रयोग होने वाले सामग्री बरामद की है।
मंडल के अनुसार पुलिस ने इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है तथा उनके बताए गए ठिकानों पर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications