दो विस्फोटों से दहला असम, 4 मरे व 34 घायल (राउंडअप)

सोनितपुर के जिला पुलिस प्रमुख जितमोल डोले ने बताया कि ये दोनों विस्फोट सोनितपुर जिले में हुए। पहला विस्फोट यहां से करीब 220 किलोमीटर दूर सोनितपुर जिले के मिस्समारी में दोपहर तीन बजे हुआ।

डोले ने बताया, " विस्फोट के समय बाजार लोगों से खचाखच भरा हुआ था। विस्फोट के बाद क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।"

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कम से कम 30 लोग घायल हो गए। इलाके के एक व्यापारी अधीर दास ने बताया, "घायलों में से कम से कम छह की हालत नाजुक बनी हुई है।"

विस्फोट पुलिस स्टेशन और सेना के आधार शिविर के समीप हुआ। पुलिस प्रमुख ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि बम को साइकिल पर रखा गया होगा।

सोनितपुर जिले में ही शाम छह बजे आतंकवादियों ने धेकियाजुली में स्थित बाजार में ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में चार लोग घायल हो गए।

पुलिस ने इस हमले के लिए प्रतिबंधित नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) को जिम्मेदार ठहराया है।

एक खुफिया अधिकारी ने बताया, "हमें पक्का संदेह है कि इस विस्फोट के पीछे एनडीएफबी का हाथ था। ऐसी भी रपटें हैं कि आतंकवादी पिछले कुछ दिनों से जबरन वसूली के लिए स्थानीय लोगों को नोटिस भेज रहे हैं।"

एनडीएफबी को राज्य में 20 अक्टूबर 2008 को हुए सिलसिलेवार धमाकों का जिम्मेदार माना जाता है, जिनमें करीब 100 लोग मारे गए थे और 400 से ज्यादा घायल हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+