अब गोरखालैंड राज्य की मांग के लिए आमरण अनशन
दार्जिलिंग जिले के सब डिविजनों और सिलिगुड़ी के मैदानी इलाके को पश्चिम बंगाल से अलग कर पृथक गोरखालैंड राज्य बनाने की मांग को पूरा करने के लिए यह आमरण अनशन होगा।
जीजेएम के महासचिव रोशन गिरी ने आईएएनएस को बताया, "गोरखालैंड राज्य की मांग को स्वीकार किए जाने तक दार्जिलिंग, कुर्सियांग, कलिम्पोंग और सिलिगुड़ी में आमरण अनशन करने के लिए 21 कार्यकर्ताओं को चुना जाएगा।"
गिरी ने क्षेत्र में 14-17 दिसम्बर तक चार दिन के बंद का भी आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जीजेएम कार्यकर्ता गुरुवार से क्षेत्र में रैलियां भी निकालेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications