पाकिस्तान में 5 अमेरिकी युवक गिरफ्तार (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 'काउंसिल ऑन अमेरिकन -इस्लामिक रिलेशंस' के कार्यकारी निदेशक निहाद अवाद ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि पाकिस्तान में गिरफ्तार पांचों युवक अमेरिका के उत्तरी वर्जीनिया के रहने वाले हैं। इनमें से एक के पास से एक वीडियो टेप बरामद किया गया है जिसमें पश्चिमी जगत और मुस्लिम जगत के बीच कथित विवादों के उल्लेख की बात सामने आई है।
उन्होंने कहा कि इस बात के भी संकेत मिले हैं कि टेप में इस्तेमाल भाषा आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली थी। अवाद ने इस मसले पर ज्यादा जानकारी देने से इंकार किया। अमेरिकी एजेंसिया इस बात की जांच कर रही हैं कि इन युवकों के अमेरिका से पाकिस्तान जाने का मकसद क्या था।
ये सभी युवक कॉलेज के छात्र हैं। उनके परिजनों ने इनके लापता होने की खबर संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) को दी थी। इनमें से तीन युवक पाकिस्तानी मूल के बताए जा रहे हैं। इनसे बरामद टेप एफबीआई के हवाले कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications