ग्वालियर से अगवा बच्चा 20 दिन बाद मुक्त
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम. एस. वर्मा ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, "हरदीप को गुरुवार को सुबह दतिया जिले में स्थित रतनगढ़ मंदिर के पास से बरामद किया गया। अपहर्ता अभी भी फरार हैं। अपहर्ताओं के बारे में छानबीन की जा रही है।"
गौरतलब है कि गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के जरेडुआ में रहने वाले मुंशी लाल माहौर के पांच वर्षीय बेटे हरदीप को स्कूल से 21 नवंबर को अगवा कर लिया गया था। पुलिस को अपहर्ताओं का एक बैग मिला है जिसके जरिए अपहर्ताओं के बारे में छानबीन की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications