गुजरात में जाली विदेशी मुद्रा के धंधे में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़
सूरत पुलिस ने पिछले महीने 35 वर्षीय नाइजीरियाई जेम्स लुकस को जाली अमेरिकी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया था। स्थानीय अदालत द्वारा लुकस को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान उसने बताया कि उसके तार मुंबई से भी जुड़े हुए हैं।
पूछताछ के दौरान लुकस ने कहा कि वह मुंबई में रहने वाले कुमार के लिए काम करता था और कुमार ने ही उसे सूरत में रहने वाले विशाल नाम के एक व्यक्ति के पास एक बैग पहुंचाने के लिए कहा था। लुकस को जाली डॉलरों के साथ पकड़ा गया, भारतीय मुद्रा में जिनका मूल्य 21 लाख रुपये हैं।
पुलिस को दक्षिण गुजरात में ऐसी सूचनाएं मिलती रहीं है कि नाइजीरियाई मूल के नागरिकों का एक गिरोह सूरत, नवसारी, वलसाड़ और वापी इलाके में सक्रिय है जो गुजरात में रहने वाले गैर गुजराती लोगों को अपना शिकार बनाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications