राजखोवा के बांग्लादेशी पासपोर्ट को रद्द करने का आदेश (लीड-1)
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर गुरुवार को 'बीडीन्यूज24 डॉटकॉम' को बताया कि पासपोर्ट को रद्द करने और राजखोवा के पासपोर्ट आवेदन की जानकारियों को प्रमाणित करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
राजखोवा ने पासपोर्ट के लिए अपना नाम मिजानुर रहमान चौधरी, पेशा व्यापार और राजधानी के मौलवीबाजार जिला स्थित धानमंडी का पता दिया था।
राजखोवा को ढाका के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से 'अति आवश्यक' श्रेणी में पांच फरवरी 2008 को 6,000 टका (करीब 100 डॉलर) के शुल्क पर आवेदन करने के दिन ही पासपोर्ट जारी कर दिया गया था।
राजखोवा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की खुफिया शाखा ने आवेदन पत्र की जांच कर उस पर राजखोवा के फोटो के होने की पुष्टि की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications