उड़ीसा में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या
एक पुलिस अधिकारी धुरबा चरण फूहन ने बताया, " लुहाकला गांव में गुरुवार की सुबह एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार सपन भूयान के साथ उनकी पत्नी और बेटे की उसी गांव के सुका पालेई ने हत्या कर दी।"
पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुका पालेई ने उक्त परिवार पर जादू टोना करने का आरोप लगाया है। आरोपी इस वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications