झारखण्ड में चौथे चरण के मतदान के लिए प्रचार समाप्त

राज्य में 14 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले मतदान में 12 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं और इनमें से अधिकतर सीटें नक्सलियों के गढ़ में हैं। चौथे चरण के मतदान में 233 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 2,462,850 मतदाता करेंगे।

गौरतलब है कि चौथे चरण में झारखण्ड पार्टी के टिकट पर जेल में बंद पूर्व मंत्री एनोस इक्का दो विधानसभा सीटों सिमदेगा और कोलेबीरा से अपना भाग्य आजमा रहे हैं, वहीं कांग्रेस प्रदेश इकाई के अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू घाटशीला सीट से मैदान में हैं। इसके अलावा पूर्व उप मुख्यमंत्री और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सुधीर महतो इचगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से 51 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणो में मतदान हो चुका है। झारखण्ड में अंतिम चरण का मतदान 18 दिसंबर को होगा जबकि मतों की गणना 23 दिसंबर को की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+