धौला कुआं दुष्कर्म मामला : कब क्या हुआ
8 मई, 2008 : धौला कुआं में एक रेस्तरां के बाहर देर रात चार लोगों ने मिजोरम की रहने वाली दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा का अपहरण किया। सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे गुरुद्वारा इलाके में छोड़ दिया गया।
13 मई, 2005 : अपहरण और दुष्कर्म के इस मामले में नोएडा के एक कॉल सेंटर का चालक अजित सिंह कटियार गिरफ्तार।
17 मई, 2005: पुलिस ने कटियार के नोएडा स्थित निवास से छापा मार कर अश्लील पुस्तकें और कंडोम के पैकेट बरामद किए।
8 अगस्त, 2005: पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र दाखिल किया।
31 जनवरी, 2006 : अदालत ने अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज करनी शुरू की।
9 सितम्बर, 2009 : गवाहों से जिरह समाप्त।
अक्टूबर 2009 : अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा।
30 नवम्बर, 2009: अदालत ने फैसले की घोषणा 7 दिसम्बर तक टाली।
7 दिसम्बर, 2009: फैसले की घोषणा फिर टाली गई।
8 दिसम्बर, 2009 :अदालत ने कटियार को दोषी करार दिया। सजा 10 दिसम्बर को सुनाए जाने की घोषणा।
10 दिसम्बर, 2009: अदालत ने कटियार को 14 साल की कारावास की सजा सुनाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications