क्यों नहीं मरतीं हैं कैंसर कोशिकाएं!
शोध के मुताबिक जब कोशिकाओं का डीएनए क्षतिग्रस्त हो जाता है तो वे इसकी मरम्मत करने की कोशिश करती हैं। लेकिन यदि ऐसा न हो सके तो क्षत-विक्षत कोशिकाएं एक विशेष प्रक्रिया द्वारा खुद ही नष्ट हो जाती हैं।
हैमिल्टन की 'यूिनवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न' में हुए कैंसर शोध में अब एक प्रोटीन खोजा गया है। यह प्रोटीन कोशिका नष्ट होने की विशेष प्रक्रिया को नियंत्रित करता है। यह खोज कैंसर के उपचार और निदान के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।
शोधकर्ता कैरोलिन शील्ड-पाउल्टर का कहना है, "हमने जिस प्रोटीन की पहचान की है वह है 'रैनबीपीएम' है, जो कि कोशिका विघटन की विशेष प्रक्रिया से सीधे तौर पर जुड़ा होता है।"
उन्होंने कहा, "कैंसर में एक विशेष बात यह है कि इसकी कोशिकाएं उनके आनुवांशिक पदार्थो में गड़बड़ियां होने के बावजूद कोशिका विघटन की विशेष प्रक्रिया खुद शुरू नहीं करती हैं। दूसरे शब्दों में क्षत-विक्षत कोशिकाएं आत्महत्या नहीं करती हैं और यह घटना कैंसर में तब्दील हो जाती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications