बलात्कार मामले को लेकर उचित कार्रवाई चाहता है रूसी दूतावास
रूसी वाणिज्यिक दूतावास ने इस बात के लिए आगाह किया है कि इस तरह की घटनाओं का गोवा की पर्यटन छवि पर असर पड़ सकता है।
रूस के महा वाणिज्यिक दूत एलेक्जेंडर मांटीटस्की ने सात दिसम्बर को लिखे अपने पत्र में कहा है, "वाणिज्यिक दूतावास चाहता है कि आप इस मामले से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने और इस मामले में अपराधियों को दण्ड देने का निर्देश जारी करें और इसके परिणामों के बारे में वाणिज्यिक दूतावास को सूचित करें।"
गौरतलब है कि पीड़ित रूसी महिला का दावा है कि गोवा पुलिस के अधिकारियों ने स्थानीय नेता जॉन फर्नाडिज के विरुद्ध मामला दर्ज करने से परहेज किया था।
मांटीटस्की ने लिखा है कि शिकायत के अनुसार पुलिस ने महिला का वीजा रद्द कराने की धमकी दी और रूसी महिला पर बलात्कार के बजाय छेड़छाड का आरोप दर्ज कराने के लिए दबाव डाला। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया और रूसी महिला को चेतावनी दी कि यदि उसने बलात्कार के मामले को नहीं बदला तो वह अपनी नौकरी खो देगी।
गौरतलब है कि लगभग प्रति वर्ष 30,000 रूसी पर्यटक गोवा आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications