अमेरिकी विशेष दूत की उत्तर कोरिया यात्रा समाप्त
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से बताया गया है कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीफन बोसवर्थ उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रमों को रोकने के लिए छह पक्षीय वार्ता को पुन: शुरु कराने का लक्ष्य लेकर मंगलवार को उत्तर कोरिया पहुंचे थे। छह पक्षीय वार्ता में रूस, उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया, जापान, अमेरिका और चीन शामिल है।
उत्तर कोरिया ने अप्रैल में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा विवादास्पद रॉकेट के प्रक्षेपण की आलोचना करने के बाद छह पक्षीय वार्ता को रद्द कर दिया था, लेकिन सितंबर में उसने वार्ता को दोबारा शुरू करने के संकेत दिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications