हिमाचल में बर्फबारी, फिर बंद किया गया रोहतांग दर्रा
राज्य मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "लाहौल और स्पीति, किन्नौर तथा चंबा जिलों के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार को हल्की से लेकर भारी बर्फबारी हुई है।"
लाहौल और स्पीति के जिला जनसंपर्क अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि पूरे जिले में बुधवार से ही बर्फबारी हो रही है।
शेर सिंह ने बताया कि केलोंग में 27 सेंटीमीटर बर्फ गिरी जबकि काजा एवं कोस्कर में 14 सेंटीमीटर और उदयपुर में सर्वाधिक 30 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है।
कुल्लू जिले में स्थित रोहतांग दर्रे के आसपास का इलाका बर्फ की तीन से चार फुट चादर से ढंक गया है। इसके कारण इस दर्रे को एक बार फिर बंद कर दिया गया है।
13,050 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस दर्रे को क्षेत्र में पिछले महीने हुई भारी बर्फबारी के कारण 24 दिनों तक बंद रखने के बाद तीन दिसंबर को खोला गया था।
राज्य के मुख्य पर्यटक स्थल मनाली में भी हल्की बर्फबारी हुई है। मनाली शहर में हल्की बारिश की भी खबर है। बर्फबारी के कारण पूरे राज्य में तापमान काफी नीचे चला गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications