देश की जरूरत के मुताबिक हो रहा है पूंजी प्रवाह: रिजर्व बैंक
सुब्बाराव ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "पूंजी का प्रवाह हमारी जरूरतों के अनुसार ही हो रहा है। हमने बाह्य व्यावसायिक कर्ज(ईसीबी) के मामले में जो ढील बरती थी उसे वापस ले ली है। अगर देश में जरूरत से ज्यादा पूंजी का प्रवाह होता है तो हम इस चुनौती से निपटने के लिए जरूर कदम उठाएंगे। हम हालात पर नजर रखे हुए हैं।"
आरबीआई के गवर्नर ने आरबीआई निदेशक मंडल की बैठक के बाद कहा है कि अभी से यह नहीं कहा जा सकता कि भविष्य में कैसे कदम उठाए जाएंगे। हम यह भी नहीं कह सकते कि मौजूदा स्थिति वर्ष 2006-08 में पूंजी प्रवाह में आई तेजी जैसी है।
केंद्रीय वित्त सचिव अशोक चावला और आरबीआई की उप गवर्नर ऊषा थोरात की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि देश में वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए पर्याप्त कदम उठाए जाते रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications