तेलंगाना के गठन के खिलाफ आंध्र व रायलसीमा इलाके में प्रदर्शन

दोनों क्षेत्रों के छात्रों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के राज्य को विभाजित करने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया।

हैदराबाद और नौ अन्य जिलों में 11 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन के बाद अब राज्य के अन्य इलाकों में भी प्रदर्शन आरंभ हो गए हैं।

आंध्र इलाके में नौ तटीय जिले और रायलसीमा में कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा से सटे चार जिले शामिल हैं।

अनंतपुरम जिले में एस.के. विश्वविद्यालय के छात्रों ने रैली निकाली और कई बसों को क्षतिग्रस्त किया। उनकी पुलिस के साथ झड़पें भी हुईं। छात्रों ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। हैदराबाद-बेंगलुरू राजमार्ग भी जाम कर दिया गया और अनंतपुर में स्थिति तनावपूर्ण है।

विशाखापट्टनम में आंध्र विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी राज्य के विभाजन के विरोध में प्रदर्शन किया। ऐसा ही प्रदर्शन गुंटूर के नागार्जुन विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी किया। तटीय जिले कृष्णा के शहर विजयवाड़ा में भी यातायात रोका गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+