सीतापुर के अस्पताल में बम मिलने से सनसनी
जिले के क्षेत्राधिकारी(शहर) शिशुपाल सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि जिला महिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के बाहर एक बम मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बम को निष्क्रिय किया।
पुलिस के मुताबिक बम जिस पैकेट में बांधकर रखा गया था, उससे बारूद, कांच के टुकड़े, लोहे के र्छे और तांबे के तार बरामद किए गए हैं।
बम की तीव्रता के बारे में बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की टीम मौके पर पहुंच रही है, जो बम की तीव्रता की जांच करेगी।
सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है कि किन तत्वों ने अस्पताल में बम रखा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अस्पताल के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications