दूषित पानी पीने से 50 से ज्यादा लोग बीमार
मिली जानकारी के अनुसार बड़वानी के सेंधवा कस्बे में पिछले तीन दिनों से नगर पालिका की जलापूर्ति व्यवस्था में गड़बडी़ चल रही है। इसी के चलते यहां के लोगों को जो पेयजल मिला वह दूषित था। उस पानी को पीने के बाद बड़ी संख्या में लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई।
सेंधवा निवासी असलम पहलवान ने आईएएनएस को बताया है कि पिछले तीन दिनों में पानी पीने से 50 से ज्यादा लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई है। पानी में गड़बड़ी के कारण ही नगर पालिका ने पानी उबाल कर पीने की सलाह दी थी।
सेंधवा के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) विष्णु कमलाकर ने गुरुवार को आाईएएनएस को बताया कि नगर पालिका की जलापूर्ति व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है और लोगों ने पुराना पानी पिया है जिससे उल्टी दस्त की शिकायत मिली हैं। कमलाकर ने बीमारों की संख्या 15 से 20 ही बताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications