उड़ीसा में एक और खदान में काम रोकने का आदेश
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया की भारतीय खनन ब्यूरो ने बुधवार को क्योंझर जिले में ठाकुरानी ऑयरन और मैग्नीज माइन्स को खनन के मानदण्डो का उल्लंघन करने के कारण खनन कार्य रोकने का आदेश दिया।
अधिकारी ने बताया कि क्योंझर जिले में ठाकुरानी माइन के लौह और मैग्नीज अयस्कों के निरीक्षण के बाद खनन कार्य बंद करने का निर्देश दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि इस जिले में ठाकुरानी खनन कंपनी के मालिक और तीन अन्य खदान मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया है कि क्यों न उनके खनन कार्य को बंद कर दिया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications