अलकायदा ने ली इराक में बम हमलों की जिम्मेदारी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने वेबसाइट इस्लामिक स्टेट इन इराक (आईएसआई) की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि हमलों का लक्ष्य बुराई के गढ़ को खत्म करना था। साथ ही लक्ष्य की सूची में इराकी सरकार को खत्म करना निर्धारित किया गया है।
फिलहाल इस दावे की प्रामाणिकता साबित नहीं की जा सकी है। गौरतलब है कि मंगलवार राजधानी बगदाद में पांच बम धमाकों में 127 लोग मारे गए थे जबकि कम से कम 448 लोग घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications