बंदूकधारियों ने फिलीपींस के 65 लोगों को बंधक बनाया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रमुख पुलिस अधीक्षक लिनो कलिंगासन का कहना है कि मनीला से 870 किलोमीटर दूर एग्यूसेन डेल सुर प्रांत के प्रॉस्पिरिडाड शहर के सेन मार्टिन गांव में करीब 25 सशस्त्र लोगों ने ग्रामीणों को बंधक बना लिया है।
कलिंगासन ने कहा कि पुलिस घटना के पीछे का मकसद जानने की कोशिश कर रही है।
एक स्थानीय सैन्य प्रवक्ता मेजर रनडोल्फ कैबैंगबैंग का कहना है कि ऐसा माना जा रहा कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों को प्रांत के एक संगठित आपराधिक समूह का सदस्य माना जा रहा है।
कलिंगासन ने कहा कि बंधकों में ज्यादातर स्कूली बच्चे और शिक्षक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications