नए राज्य के गठन पर आंध्र से जानकारी का इंतजार : प्रणब (लीड-1)
उन्होंने कहा कि यह निर्णय देर रात लिया गया और अभी तक राज्य से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी की सरकार से इस मुद्दे पर बयान देने की मांग के जवाब में मुखर्जी ने कहा, "इस समय हम कोई बयान नहीं दे सकते।"
देश के 29वें प्रांत के गठन के बारे में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी के यह पूछे जाने कि सरकार कैसे तेलंगाना प्रांत का गठन करेगी? मुखर्जी ने कहा, "इस मामले में सभी प्रक्रियाओं (नए राज्य के गठन की )का पूरी तरह पालन किया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि अलग तेलंगाना के गठन को लेकर उठाए गए कदमों के बारे में एक या दो दिन में सरकार सदन को जानकारी उपलब्ध करा देगी।
इसके बाद आडवाणी और प्रणब ने इस मुद्दे पर अनशन करने वाले तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता के. चंद्रशेखर राव के स्वास्थ्य पर बुधवार को सदन में बेहतर ढंग से चर्चा कराने के लिए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को धन्यवाद दिया।
आडवाणी ने तेलंगाना राज्य की मांग मानने के लिए केंद्र सरकार को भी बधाई दी, हालांकि इस बारे में सदन को पहले सूचित नहीं करने के लिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम की आलोचना की।
लोकसभा में चंद्रशेखर राव के स्वास्थ्य पर चिंता भी जताई गई। राव लोकसभा के सदस्य भी हैं।
आडवाणी ने तेलंगाना राज्य की मांग स्वीकार करने के लिए केंद्र सरकार को बधाई दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications