नक्सलियों ने माकपा के 3 समर्थकों की हत्या की
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हथियारों से लैस नक्सलियों ने झिटका गांव में विजय महतो, मानिक महतो और बृहस्पति महतो को उनके घरों से बाहर बुलाकर उन्हें गोली मार दी।
तीनों व्यक्तियों का शव एक कालेज के पास पाया गया। शव के साथ ही मिले पत्र में कहा गया है कि वे पुलिस को सूचनाएं देते थे।
गौरतलब है कि एक अन्य घटना में कोलकाता से 200 किलोमीटर दूर लालगढ़ क्षेत्र के झिटका में नक्सलियों ने एक बारुदी सुरंग विस्फोट कर वन विभाग के एक कार्यालय को उड़ा दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications