दिल्ली में असम एम्पोरियम में आग, एक घायल
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कनॉट प्लेस के राजीव गांधी भवन में स्थित असम एम्पोरियम में गुरुवार सुबह 11.05 बजे आग लग गई।
अधिकारी ने कहा, "एम्पोरियम से एक व्यक्ति को बचा लिया गया। वह बेहोशी की हालत में था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
अग्निशमन विभाग के मुताबिक आग बुझाने के लिए दमकल 25 गाड़ियां लगाई गई थीं। आग के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications