लश्कर सदस्यों की कार्रवाइयां गंभीर थी: पुलिस
थाचेनकेरी ने बेंगलुरू से फोन पर आईएएनएस से कहा कि नजीर से महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।
उन्होंने कहा, "आज मैं फिर उससे पूछताछ कर रहा हूं और अब तक तक जो बात सामने आई है उसके मुताबिक वह अपनी कार्रवाइयों के प्रमुख स्थान के रूप में केरल का इस्तेमाल कर रहा था। उससे हमें पिछले कुछ दिनों में बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।"
नजीर और उसके साथी शफस को पिछले सप्ताह मेघालय सीमा के नजदीक पकड़ा गया था और उन्हें बेंगलुरू लाया गया था। दोनों बेंगलुरू में पिछले साल हुए बम विस्फोट को आरोपी हैं।
थाचेनकेरी ने कहा, "मैं जो भी जानकारी मिली है उसे पूरा नहीं बता सकता लेकिन इतना कह सकता हूं कि उन्हें बम बनाने की सामग्री केरल के कुछ स्थानों से मिलती थी। उनके पास कुछ ऐसे आदमी थे जो उनकी मदद कर रहे थे।"
बेंगलुरू पुलिस की मदद से केरल पुलिस ने कन्नूर जिले के थालिपाराम्बु से नजीर की मदद करने वाले एक व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने कहा, "कन्नूर से तीन और लोगों को पकड़ा गया है, लेकिन अभी उनको गिरफ्तार नहीं किया गया है, वे हिरासत में हैं। बिना किसी दुविधा के मैं कह सकता हूं कि जांच और पूछताछ सही दिशा में चल रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications