कृषि विकास के लिए सिंचाई में सुधार जरूरी : प्रधानमंत्री

सिंचाई परियोजनाओं में सुधार के मुद्दे पर पांचवें एशियाई क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र में सार्वजनिक निवेश में तेजी से बढ़ोतरी कर रही है।

सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य 2012 के अंत तक 11वीं पंचवर्षीय के दौरान कृषि क्षेत्र में चार फीसदी की विकास दर हासिल करना है।

उन्होंने कहा, "कृषि क्षेत्र में निवेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र पानी और उसका समुचित उपयोग है। सच्चाई यह है कि हम 11वीं पंचवर्षीय योजना में 1.6 करोड़ हेक्टेयर भूमि को सिंचित क्षेत्र में लाने की आशा करते हैं।"

उन्होंने कहा कि सिंचाई क्षेत्र में सुधार की काफी गुंजाइश है।

उन्होंने कहा, "देश की सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा से पता चलता है कि जमीन पर उपलब्ध पानी की क्षमता को 35-40 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी और भूजल की क्षमता को 65 से बढ़कर 75 फीसदी किया जा सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+