पिता की रिवाल्वर से चली गोली से बेटे की मौत
भिण्ड, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले में पिता के रिवाल्वर से चली गोली से एक 14 वर्षीय किशोर उपेंद्र की मौत हो गई।
थाना भिण्ड देहात से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीटी रोड क्षेत्र में रामहेत भदौरिया की पुत्री की शादी बुधवार रात थी। विवाह समारोह में आए दिनेश सिंह ने अपने रिश्तेदार योगेंद्र सिंह की रिवाल्वर से फायर किया। रिवाल्वर से निकली गोली योगेंद्र के 14 वर्षीय बेटे उपेंद्र को जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने रिवाल्वर को जब्त कर, दिनेश पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications