धौला कुआं दुष्कर्म मामले में दोषी को 14 साल की कैद (लीड-2)
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार गुप्ता ने दोषी अजीत सिंह कटियार को अपहरण, दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में सजा सुनाई। अदालत ने उस पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। कटियार को आठ दिसंबर को दोषी करार दिया गया था।
वर्ष 2005 में धौला कुआं इलाके से पूर्वोत्तर की रहने वाली छात्रा का चार लोगों ने अपहरण कर लिया था। चारों लोगों ने छात्रा को जबरन कार में उठा लिया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications