शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 64 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 64.09 अंकों (0.37 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,189.31 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,231.05 के ऊपरी और 17,032.30 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 18.22 अंकों की गिरावट के साथ 17,107.00 पर खुला था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 22.65 अंकों (0.44 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,134.65 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,146.45 के ऊपरी और 5,084.65 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 0.40 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5,112.40 पर खुला था।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 18.26 अंकों (0.28 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,614.04 पर बंद हुआ। बीएसई का स्मालकैप 70.87 अंकों (0.89 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,027.45 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान पूंजीगत वस्तुओं (सीजी), बैंकिंग और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों के मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। सीजी के शेयर मूल्यों में 1.63 प्रतिशत, बैंकिंग के शेयर मूल्यों में 0.75 प्रतिशत और ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 0.71 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1668 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि हुई, 1151 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications