असम में बम विस्फोट, 4 मरे, 17 घायल (लीड-1)

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोट यहां से करीब 200 किलोमीटर दूर सोनितपुर जिले के मिस्समारी में हुआ।

जिले के पुलिस प्रमुख जिटमोल डोले ने बताया, "बम विस्फोट के समय बाजार लोगों से खचाखच भरा हुआ था। विस्फोट के बाद क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।"

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कम से कम 17 घायल हो गए। इलाके एक व्यापारी अधीर दास ने बताया, "घायलों में से कम से कम छह की हालत नाजुक बनी हुई है।"

विस्फोट पुलिस स्टेशन और सेना के आधार शिविर के समीप हुआ। पुलिस प्रमुख ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है।

पुलिस ने इस हमले के लिए प्रतिबंधित नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी)को दोषी ठहराया है।

एक खुफिया अधिकारी ने बताया, "हमें पक्का संदेह है कि इस विस्फोट के पीछे एनडीएफबी का हाथ था। और ऐसी रपटें हैं कि आतंकवादी पिछले कुछ दिनों से जबरन वसूली के लिए स्थानीय लोगों को नोटिस भेज रहे हैं।"

एनडीएफबी को 20 अक्टूबर 2008 को हुए सिलसिलेवार धमाकों का जिम्मेदार माना जाता है जिनमें करीब 100 लोग मारे गए थे और 400 से ज्यादा घायल हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+