नक्सलियों ने झारखण्ड में उम्मीदवारों के कार्यालय उड़ाए
पुलिस उप महानिरीक्षक (पलामू) शशिनाथ झा ने आईएएनएस से कहा कि नक्सलियों ने तीनों उम्मीदवारों के पोस्टरों और बैनरों को आग के हवाले कर दिया और बाद में जिले के मनाटू क्षेत्र में स्थित उनके कार्यालयों को विस्फोट से उड़ा दिया।
झा ने बताया कि जिन कार्यालयों पर हमला किया गया है उनमें जेल से चुनाव लड़ रहे एक पूर्व नक्सली रंजन यादव का कार्यालय भी शामिल है।
प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का आह्वान किया था।
नक्सलियों ने चुनाव लड़ने वाले सभी पूर्व नक्सली नेताओं को जान से मारने की धमकी दी थी।
झारखण्ड विधानसभा के लिए 18 दिसम्बर को पांचवे और अंतिम चरण का मतदान होगा और 23 दिसम्बर को वोटों की गिनती होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications