झांसी में सड़क दुर्घटना, 4 की मौत
जिले के चिरगांव थाना-प्रभारी आर .पी.सिंह ने आईएएनएस को बताया कि हादसा गुरुवार सुबह कानपुर-झांसी मार्ग पर गुलहरा गांव के पास हुआ। दुर्घटना के समय बुलेरो में सवार लोग एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी कानपुर की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने बुलेरो को टक्कर मार दी।
सिंह ने कहा कि बुलेरो में छह लोग सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को झ्झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक डंपर चालक मौके से फरार हो गया। डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications