आस्ट्रेलियाई प्रांत ने भारत को कोयला निर्यात की योजना रद्द की

तीन महीने पहले मेलबर्न स्थित एग्जरजेन को 1.5 अरब डॉलर की कोयल निर्यात योजना की अनुमति देने के बाद अब विक्टोरिया प्रांत की सरकार ने फैसला वापस ले लिया है।

ऊर्जा मंत्री पीटर बैचलर ने कंपनी को इसकी अनुमति देने से मना कर दिया है। 'द एज' नामक अखबार में इस आशय की खबर छपी है। यह कंपनी भारत को हर साल 1.2 करोड़ टन कोयले का निर्यात करना चाहती थी। कोयले का इस्तेमाल भारतीय विद्युत संयंत्रों में किया जाना था।

सरकार ने इस परियोजना को लेकर मंत्रिमंडल के निर्णय से जुड़े दस्तावेजों के लीक होने के बाद इस पर पुनर्विचार करने का फैसला किया। लीक हुए दस्तावेजों के हवाले से पहली बार खबर इसी अखबार में छपी थी।

कंपनी को विविदा प्रक्रिया के बगैर ही प्राथमिकता के आधार पर कोयला आवंटित किए जाने के मंत्रिमंडल के फैसले का खुलासा होने से सरकार की फजीहत बढ़ गई।

बैचलर की प्रवक्ता इम्मा टाइनर ने कहा, "इस कंपनी को कोयला आवंटित करने की कोई योजना नहीं है। सरकार प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रिया से बाहर की किसी भी कंपनी को कोयला आवंटित नहीं करेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+