इंडोनेशिया में भूकंप के झटके
हांगकांग, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 5.9 मापी गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हांगकांग स्थित वेधशाला के हवाले से खबर दी है कि स्थानीय समयानुसार सुबह 5.35 बजे आए इस भूकंप का मुख्य केंद्र मिडान शहर के 320 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications