आस्ट्रेलिया की ओर बढ़ रहा है शहर के आकार का हिमखंड
इस हिमखंड को 'बी17बी' नाम दिया गया है। आस्ट्रेलियन अंटार्कटिक डिवीजन (एएडी) के ग्लेशियर विशेषज्ञ नील यंग ने इस हिमखंड को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा ली गई तस्वीरों के आधार पर इस खोजा है।
'बी17बी' दस वर्ष पहले अंटार्कटिका के 'रॉस आइस शेल्फ' से अलग हुआ था। मौजूदा समय में इसकी स्थिति पश्चिमी आस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिम में बताई जा रही है।
यंग ने बताया कि समुद्री धारा और हवाओं की मदद से 'बी17बी' धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है।
यंग कहते हैं, 'बी17बी' एक संपूर्ण हिमखंड की शक्ल में है। इसका उत्तर दिशा में इतनी दूर तक चले जाना बहुत खास घटना है। यह उन अक्षांशों पर नजर आने वाली सबसे बड़ी वस्तुओं में एक है। तापमान में वृद्धि के साथ यह कई टुकड़ों में विभाजित हो रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications