भारत ने पाक से आतंकी साजिशों के पूर्ण खुलासे की मांग की

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका की एक अदालत में संदिग्ध अमेरिकी-पाकिस्तानी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए जाने से उत्साहित भारत ने पाकिस्तान को मुंबई हमले समेत पाक सरजमीं पर भारत के खिलाफ रची गईं सभी साजिशों का पूर्ण खुलासा करने को कहा है।

भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरी ईमानदारी दिखाए। उसका कहना है कि हेडली के खिलाफ आरोप तय होने से लश्करे तैयबा, हरकत उल जेहादी(हूजी) और अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों के भारत के खिलाफ सक्रिय रहने की पुष्टि होती है।

भारत ने हेडली के खिलाफ आरोप तय किए जाने का स्वागत किया है। उस पर मुंबई में 26/11 की आतंकी कार्रवाइयों से पहले दो वर्षों से अधिक समय तक मुंबई की टोह लेने का आरोप है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि निर्दोष लोगों का खून बहाने के पागलपन भरे कारनामों के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने की दिशा में ये कुछ खास प्रभावशाली कदम हैं।

उन्होंने कहा, "अगर पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ मुहिम को लेकर वाकई ईमानदार है तो वह मुंबई कांड समेत उन सभी हमलों की साजिशों का खुलासा करे जिनकी योजना उसकी सरजमीं पर बनी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+