तेलंगाना के बारे में जानकारी का इंतजार : प्रणब
देश के 29वें प्रांत के गठन के बारे में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी के सवाल पर मुखर्जी ने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार से जानकारी की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि अलग तेलंगाना के गठन को लेकर उठाए गए कदमों के बारे में एक या दो दिन में सरकार सदन को जानकारी उपलब्ध करा देगी।
इसके बाद आडवाणी और प्रणब ने इस मुद्दे पर अनशन करने वाले तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता के. चंद्रशेखर राव के स्वास्थ्य के बारे में बुधवार को सदन में बेहतर ढंग से चर्चा कराने के लिए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को धन्यवाद दिया।
आडवाणी ने तेलंगाना की मांग मानने के लिए केंद्र सरकार को भी बधाई दी, हालांकि इस बारे में सदन को पहले सूचित नहीं करने के लिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम की आलोचना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications