श्रीनगर में हुर्रियत नेता नजरबंद
हुर्रियत के नरमपंथी धड़े के प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक के अलावा मौलवी अब्बास अंसारी, शब्बीर शाह और नदीम खान को नजरबंद कर दिया गया।
इन नेताओं ने कश्मीर में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के विरोध में मानवाधिकार दिवस पर जुलूस निकालने का ऐलान किया था।
पुलिस ने एक अन्य अलगाववादी संगठन जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के संयोजक जावेद अहमद मीर सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications