तेलंगाना के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

-तेलंगाना हैदराबाद की पूर्व रियासत का हिस्सा था। तेलंगाना का मतलब है 'तेलुगुओं की भूमि'।

-हैदराबाद राज्य को 1948 में भारतीय संघ में मिलाए जाने के बाद भी तेलंगाना 1956 तक अलग राज्य बना रहा। इसके बाद इसे आंध्र प्रदेश राज्य में मिला दिया गया। मद्रास प्रांत से अलग कर आंध्र प्रदेश का गठन हुआ था। आंध्र प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य था जिसका गठन भाषाई आधार पर किया गया।

-तेलंगाना में 10 जिलें हैं- ग्रेटर हैदराबाद, रंगा रेड्डी, मेडक, नालगोंडा, महबूबनगर, वारंगल, करीमनगर, निजामाबाद, अदिलाबाद और खम्मम।

-भूगोल : तेलंगाना की सीमा आंध्र, रायलसीमा (वर्तमान आंध्र प्रदेश का हिस्सा), कर्नाटक, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगता है।

-क्षेत्रफल :114,800 वर्ग किलोमीटर

-जनसंख्या : करीब 3.5 करोड़

-भाषा : तेलुगु और उर्दू

-तेलंगाना क्षेत्र ऊंचाई पर स्थित है। गोदावरी और कृष्णा यहां की दो प्रमुख नदियां है, हालांकि अधिकतर क्षेत्र सूखा है।

-ग्रेटर हैदराबाद तेलंगाना के दिल में बसा है। यह सूचना प्रौद्योगिकी का प्रमुख केंद्र है और इसके नए राज्य की राजधानी बनने की संभावना है।

-आंध्र प्रदेश की 294 विधानसभा सीटों में से 119 तेलगांना क्षेत्र में हैं, जबकि इस क्षेत्र से लोकसभा के लिए 17 उम्मीदवार जीतते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+