रूसी क्लब में मरने वालों की संख्या 128 हुई
निज्नी नोवग्रोद, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूस के शहर पर्म में शनिवार को नाइट क्लब में लगी आग में मरने वालों की संख्या 128 तक पहुंच गई है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने क्षेत्रीय आपातकालीन अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि आग में मरने वालों की संख्या 128 तक पहुंच गई है। इसके अलावा 103 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि पांच अन्य घर में ही रहकर इलाज करा रहे हैं।
गौरतलब है कि पर्म शहर के लामे होर्स नाइट क्लब में आतिशबाजी के दौरान शनिवार तड़के आग लग गई थी। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान क्लब में सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन का पता चला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications