चीनी घुसपैठ पर जवाब के लिए तैयार नहीं थे कृष्णा : भाजपा
प्रश्न काल के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य रविशंकर प्रसाद द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्न के जबाव में कृष्णा ने कहा, "घुसपैठ की संख्या में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। मैं सम्मानित सदस्य के पास इसकी सूचना भेज दूंगा।"
जवाब से असंतुष्ट प्रसाद ने कहा, "मंत्री जबाव के लिए तैयार होकर नहीं आए थे, उनके पास आंकड़ा होना चाहिए।"
इस पर कृष्णा ने जवाब दिया, "मैं आपके और सदन के समक्ष आंकड़े प्रस्तुत करूंगा।"
इस पर अध्यक्ष हामिद अंसारी ने कहा, "यह एक आश्वासन है," और वह अगले प्रश्न की ओर बढ़ गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications