दिल्ली ने ओढ़ी धुंध की चादर
गुरुवार को दिल्ली का तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक राजधानी में बादल छाए रहेंगे इस वजह से तापमान और वृद्धि हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक राजधानी में शुक्रवार को आशिंक धुंध छाए रहने की संभावना है वहीं आकाश में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
गौरतलब है के बुधवार को इस महीने का सबसे कम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications