बम की अफवाह से प्रभावित हुआ टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज
टीएसएक्स दुनिया का सबसे बड़ा ऊर्जा बाजार और उत्तरी अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा एक्सचेंज है। बुधावार को बम की खबर से यहां कुछ घंटों के लिए काम ठप पड़ गया था।
एक्सचेंज की प्रवक्ता कैरोलिन क्विक ने कहा कि स्थानीय समयानुसार दिन में 12.30 बजे धमकी भरा फोन आया। इसके तत्काल बाद पुलिस को सूचना दी गई।
एक्सचेंज के तीन मंजिलों से लगभग 300 कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान आरंभ किया। दो घंटों की तलाशी के बाद पुलिस को कुछ नहीं मिला।
पुलिस का कहना है कि एक्सचेंज के भीतर किसी भी तरह का विस्फोटक नहीं था। तलाशी अभियान के बाद एक्सचेंज में काम फिर बहाल हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications