मुस्लिम मंदिर बनवाए, पीएम बन जाए: ठाकरे

Bal Thackeray
मुंबई। अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय में एक छात्र के सवाल पर कांग्रेस महासचिव व युवा सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री बनने के लिए किसी जाति-धर्म का होना आवश्‍यक नहीं है। चाहे वो मुस्लिम हो या हिन्‍दू उसके अंदर देश को चलाने की का‍बीलियत होनी चाहिए। राहुल की इस बात पर शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने विवादास्‍पद जवाब देकर राजनीतिक गलियारे में एक नया बवाल खड़ा कर दिया है।

बाल ठाकरे ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है कि उन्‍हें उसी मुस्लिम नेता का प्रधानमंत्री बनना मंजूर है, जो अयोध्‍या में राम मंदिर बनवाए। यदि मुसलमान राम मंदिर बनाने का समर्थन करे, तो उन्हें मुसलमान प्रधानमंत्री से कोई परहेज नहीं है।

भारत इस्‍लामिक केंद्र बना

उन्‍होंने लिखा है कि मुसलमान अगर भारत में संतुष्‍ट है तो इसका मतलब भारत अब धर्मनिरपेक्ष नहीं बल्कि अघोषित इस्लामिक केंद्र बन गया है।

बाल ठाकरे का मानना है कि कोई भी मुसलमान तभी प्रधानमंत्री बनने के काबिल हो सकता है जब वह अयोध्या में राम मंदिर बनाने का समर्थन करे। उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी देश के मालिक नहीं हैं। उन्हें ये ध्यान रखना चाहिए प्रधानमंत्री बनने के लिए समान नागरिक संहिता, परिवार नियोजन मानना जरूरी है, साथ ही उसे अयोध्या में राम मंदिर बनाने का समर्थन करना औऱ वंदेमातरम बोलना जरूरी होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+