चंद्रशेखर राव का दवा लेने से इंकार, हालत बिगड़ी

Chandrasekhar rao
हैदराबाद। अलग तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने अब दवाई लेने से इंकार कर दिया है। इस कारण उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। यह जानकारी बुधवार को चिकित्सकों ने दी।

इस बीच राव का अनशन 11वें दिन भी जारी रहा। उनकी देखरेख कर रहे निजाम्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (निम्स) के चिकित्सकों ने कहा है कि यदि उनका अनशन जारी रहा तो उनकी हालत और बिगड़ जाएगी।

सहयोग नहीं कर रहे राव

महबूबनगर से सांसद राव चिकित्सकों के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं और तो और बुधवार को उनके रक्त के नमूने भी प्रयोगशाला नहीं भेजे जा सके। चिकित्सकों ने कहा कि उनके रक्त में प्रोटीन और वसा का स्तर घटता जा रहा है और उनका वजन भी कम हो रहा है। निम्स की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है, "रक्त में प्रोटीन की मात्रा घटने के साथ उनमें प्रोटीन की कमी के संकेत उभर रहे हैं और वह कमजोर होते जा रहे हैं।"

चिकित्सकों ने कहा कि बेहद जरूरी होने के बावजूद राव ने नसों के जरिए दवा लेने से इंकार कर दिया है। बुलेटिन में कहा गया है, "उन्हें फौरन कुछ खाना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर उनकी हालत और भी बिगड़ जाएगी।"

हैदराबाद केंद्र शासित प्रदेश बने

वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मांग की है कि पृथक तेलंगाना राज्य के गठन की स्थिति में ग्रेटर हैदराबाद को अलग से केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया जाए।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दनम नागेंद्र और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री मुकेश गौड़ की ओर से यह मांग की गई है। इन दोनों को सत्ताधारी कांग्रेस के सात विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

नागेंद्र और गौड़ दोनों हैदराबाद से हैं और अलग तेलंगाना राज्य की मांग कर कर रही तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सुर में सुर मिलाने की वजह से इन दोनों को आलोचना भी झेलनी पड़ी है।

हाल ही में हैदराबाद और आसपास की नगरपालिकाओं और गांवों को मिलकार गेट्रर हैदराबाद बनाया गया था। दोनों मंत्रियों ने अपने पत्र में कहा है कि हैदराबाद में आंध्र और रायलासीमा क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में बसते हैं और इसे तेलंगाना के साथ जोड़ना लोगों के हितों के लिए नुकसानदेह होगा।

दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के. रोसैया को अपनी राय से अवगत करा दिया है। मुख्यमंत्री ने दोनों से वादा किया है कि इस मुद्दे को केंद्र सरकार के संज्ञान में लाया जाएगा। उधर, टीआरएस और अन्य संगठनों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि हैदराबाद हर हाल में प्रस्तावित तेलंगाना राज्य का हिस्सा होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+