नई खूबियां लेकर आया गूगल

Google
सैन फ्रांसिस्को। दुनिया का जाना-माना सर्च इंजन गूगल कई नई सुविधाएं लेकर आया है, जिसमें खासतौर पर मोबाइल अनुवादक भी शामिल है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गूगल ने इन नई खूबियों को सोमवार को उतारा। कंपनी का कहना है कि वह अब अपने सर्च इंजन को मोबाइल से जोड़ना चाहता था।

मोबाइल धारकों के लिए गूगल की नई सेवा 'गूगल गूगल्स' है, जिसमें लोग मोबाइल से खींची गई तस्वीरें अपलोड कर सकेंगे। कंपनी के इंजीनियरिंग विभाग के उपाध्यक्ष विक गुनडोट्रा ने कहा, "हमारा लक्ष्य किसी भी तस्वीर को पहचानना है।"

विक ने कहा कि कंपनी के पास चेहरों की पहचान को एकीकृत करने संबंधी प्रौद्योगिकी तैयार करने की क्षमता है लेकिन गोपनियता के कारण वह इसे पेश नहीं कर पा रही है।

विक ने मोबाइल से अंग्रेजी भाषा के वाक्यों को स्पेनिश में अनुवाद करने संबंधी नई पेशकश से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा अन्य भाषाओं के लिए भी मुहैया कराने के लिए काम किया जा रहा है। विक ने कहा, "हमारा लक्ष्य विश्व की हर भाषाओं के लिए यह सुविधा प्रदान करना है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+